चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह प्रातः काल में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर, त्रिशरण पंचशील बुद्ध धम्म संघ वंदना की गई है ।
यह कार्यक्रम डॉ अंबेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में दिनांक १९ अप्रेल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि आयु भोजराज गौरखेड़े अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महा सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश, अध्यक्षता एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े कानूनी सलाहकार भारतीय बौद्ध महा सभा छ ग प्रदेश, अतिथि में मंचाशीन आयुष्मति मोतीमाला कोल्हेकर,भारती टेम्भेकर,वीणा रायकर
आयु राहुल रामटेके,आयु मकरन्द घोड़ेश्वार विराजमान रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश कुमार सुखदेवे द्वारा किया गया है । सभी अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा समाज हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा हैं और बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करता आ रहा है । समाज के सभी लोग बुद्ध धम्म का अनुसरण करते हुए २२ प्रतिज्ञाओं का पालन करते हुए आगे बढ़ते जा रहें हैं ।
इस मौक़े पर आयुष्मती वीणा राउत जी ने बुद्ध विहार में कोचिंग क्लास में पढ़ने वाले बच्चों को कापी,कलम और बुक्स आदि का वितरण किया गया है ।
बच्चों ने बाबा साहब के जन्म दिन पर सुंदर गीत गाकर डांस किया और आनंद लिया । वैसे ही बुद्ध विहार के सक्रीय सदस्य आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर जी ने अपने स्व रचित गीत गाकर पूरे कार्यक्रम को रोचक बना दिया है ।अन्य वक्ताओं ने भी अपने गीतों एव वक़्तव्य के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ।
इस मौक़े पर उपस्थित, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु दिलीप कुमार मेश्राम,वसंत निकोसे,आयु विजय वाहने, आयु दीपक रंगारी,आयुष्मती मीना खांडेकर, ज्योति रंगारी, संगीता मेश्राम, डॉ कल्पना सुखदेवे, आयुष्मती सुशीला भीमटे , कांचन वाहने, आयु राजेश धारगावे, आयु मिलिंद माटे, आयुष्मती मंजुषा माटे , आयुष्मती सुनिता गोश्वामी,आयु शिव कुमार । आदि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर बाबा साहब की जयंती पर खुशिया मनाई । मैत्रेयी महिला समिति एव भारतीय बौद्ध महा सभा वार्ड शाखा डी डी नगर रायपुर द्वारा स्वल्पाहार एव मठा खिलाकर सम्मानित किया गया है ।
उक्त कार्यक्रम की प्रेस विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।
टिप्पणियाँ