महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम
_19 अप्रैल 2026, रायपुर_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
*‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है।
*CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है।
*मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है।
*अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी के ID में महतारी वंदन KYC Enable नहीं होने पर धरना और चक्काजाम किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
*संचालकों का तर्क: ‘भेदभाव क्यों, हम प्रतिबद्ध हैं’* CSC संचालकों का कहना है कि जब हमने हर योजना को जन-जन तक पहुंचाया, तो महतारी वंदन के KYC में भेदभाव क्यों? 100 ट्रांजैक्शन की शर्त से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे CSC केंद्र और हितग्राही महिलाएं दोनों परेशान हैं। KYC निशुल्क है, रसीद-शुल्क नहीं लेना है, फिर भी चुनिंदा CSC को ही अधिकार देना पुरानी परंपरा के खिलाफ है।
टिप्पणियाँ