तीन महीने की जंग खत्म… SDM 11 लैलूंगा बना जिला चैंपियन फाइनल में कलेक्टर 11 रायगढ़ को दी करारी शिकस्त, गूंजा लैलूंगा का नाम
संवाददाता - संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़
रायगढ़ जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय DUSE बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन आखिरकार हो गया। लगभग तीन महीनों तक चले इस महामुकाबले में जिले की 8 टीमों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।
फाइनल मुकाबला बेहद हाई वोल्टेज रहा, जहां SDM 11 लैलूंगा और कलेक्टर 11 रायगढ़ आमने-सामने थे। दर्शकों की भारी भीड़ और जोश के बीच खेले गए इस मैच में SDM 11 लैलूंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर 11 रायगढ़ को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
जीत के हीरो बने लैलूंगा के खिलाड़ी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और टीमवर्क से ही जीत मिलती है।
आज सभी खिलाड़ियों ने मिलकर विजेता ट्रॉफी SDM सर लैलूंगा को सौंपते हुए जीत का जश्न मनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
लैलूंगा का जलवा बरकरार — खेल मैदान में भी प्रशासनिक टीम ने मारी बाजी
टिप्पणियाँ