मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक जिला कवर्धा में डॉ रमेश कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने संगठन के विस्तार पर की गई विशेष परिचर्चा
मानवाधिकार सहायता संस्थान की बैठक जिला कवर्धा में डॉ रमेश कश्यप (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने संगठन के विस्तार पर की गई विशेष परिचर्चा
कवर्धा। मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का कवर्धा में कल्पना आई केयर में 22जून को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के उपाध्यक्ष शामिल हुए। डॉक्टर रमेश कुमार कश्यप के द्वारा कवर्धा पदाधिकारी को संगठन के उद्देश्य और महत्व को बताते हुए कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा के साथ संगठन के उद्देश्य और महत्व के बारे में प्रचार प्रसार करना भी संगठन का कार्य है।मानव अधिकार सहायता संस्थान का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए जिससे समाज में सभी लोग जागरुक हो सके ।जिसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य किया जाना चाहिए। जिससे संगठन को और मजबूती प्रदान हो सके।मानव जीवन में मानवाधिकारों का बहुत महत्व है। ये अधिकार सभी मनुष्यों को गरिमा, स्वतंत्रता और समानता के साथ जीने का अधिकार देते हैं, चाहे उनकी जाति, लिंग, धर्म या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। मानवाधिकार, समाज में न्याय, समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बैठक में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे हैं।जिसमें मानवाधिकार सहायता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव एवं जिला अध्यक्ष डॉ सहदेव चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष रुखमणी साहू भी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। जिसमें योगेश शर्मा प्रचार मंत्री, अंजू शर्मा जिला सचिव,ममता तिवारी उपाध्यक्ष ,शालू भट्ट कोषाध्यक्ष, द्रौपदी मानिकपुरी जिला महासचिव ,सपना श्रीवास बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष, चित्रलेखा देवांगन पंडरिया ब्लाकअध्यक्ष ,राजेश्वरी तिवारी जिला सहसचिव ,गीता तिवारी जिला महामंत्री ,विश्वासनीय सत्यम पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष,संगीता हलवाई पंडरिया सह सचिव, रीना यादव पंडरिया सदस्य,ममता यादव सदस्य, गंगा झरिया,ममता साहू,लीला साहू,मालती पटेल,अनीता धुर्वे,उमा गोस्वामी दुर्गा नंद आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे हैं।
🔷 गौतम बालबोंदरे (छ ग संपादक)
टिप्पणियाँ