खरसिया। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर खरसिया के क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल बर्गढ़ खोला स्थित भगवान शंकर के मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने समस्त खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विधायक उमेश पटेल ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की कृपा से क्षेत्र में खुशहाली, विकास और आपसी भाईचारा बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बर्गढ़ खोला का शिव मंदिर भक्ति और आस्था का केंद्र बना रहा।


टिप्पणियाँ