सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सूरजपुर में हुआ 250 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रदेशभर में 6412 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सूरजपुर में हुआ 250 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रदेशभर में 6412 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 
बरौल/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति एवं पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर जिले में हिंदू, मुस्लिम एवं ईसाई समाज के 250 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाती संत सिंह, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता को बच्चों की शादी को लेकर भारी आर्थिक चिंता रहती थी, कई बार उन्हें जमीन बेचनी या ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से शासन द्वारा 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और विवाह का संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए सूरजपुर के हितग्राहियों ने योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
   कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन राज्य के कमजोर परिवारों की बेटियों की जिम्मेदारी उठा रहा है ताकि उनके माता पिता को उनकी शादी को लेकर कोई चिंता न रहे। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद नव दंपत्तियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, इसलिए उन्हें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भी सभी परिवारों से सहयोग की अपील की।
   जिले में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील योजना है, जो गरीब परिवारों को उचित आयु में सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से शासन की कल्याणकारी एवं रोजगारोन्मुख योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने, तरक्की करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
   इस अवसर पर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन एवं जिला प्रशासन के इस सामूहिक प्रयास से माता-पिता अपने बच्चों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं।
   उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन राज्यभर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 6412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...