खरसिया में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का विस्तार, संजय चौहान बने ब्लॉक अध्यक्ष धनजय बायल ब्लॉक उपाध्याय की नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती
खरसिया। देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।
विकासखंड खरसिया के संजय चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, धनंजय बायल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मसतराम चौहान को उपाध्यक्ष तथा नेहरू चौहान को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई है, जिनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा मल्लिकार्जुन खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और राजेंद्र पाल गौतम शामिल हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ राजकुमार अंचल एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ परदेशी चौहान की अनुशंसा व अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
समाजजनों ने इस गरिमामयी निर्णय के लिए विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया है और उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।



टिप्पणियाँ