खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*
खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं।
परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ