सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टाटा बिलासपुर निवासी पीड़ित रोहित साहू ने कि पुलिस अधीक्षक से न्याय कि गुहार



 टाटा बिलासपुर निवासी पिड़ित रोहित साहू ने कि पुलिस अधीक्षक से न्याय कि गुहार


सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सरसीवा थाना अंतर्गत आने वाले टाटा निवासी रोहित कुमार साहू एवं चालक धानेश्वर साहू, अपने हाइवा मे 20/02/2026 समय लगभग रात्रि 12 से 12:30 बजे ढोटमा रेत खदान (रियलिटी) से रेत भरकर वापस आ रहे थे। तभी सरसीवां पेंड्रावन चौक पर नारायण साहू पिता घनश्याम साहू, उमा साहू पिता खगेश साहू , सामू केशरवानी, मनोज कुर्रे , गोलू साहू, एवं अन्य 12 से 13 लोगों उनका वाहन को सामने आकर रोका । गाड़ी रोककर देखने पर नारायण साहू एवं उमाशंकर साहू सहित 3-4 लोगों के हाथ में धारदार तलवार जैसे हथियार और कुछ लोगों के हाथो में बेल्ट एवं डंडे थे जिससे वे हाथ घुसा, बेल्ट एवं डंडे से उन्हे मारने लगे। नारायण साहू ने गाड़ी में चढ़कर चाबी निकाल लिया और रोहित कुमार साहू के दोनों जेब से ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) निकाला । उसके बाद उन्होने अपनी दो पहिया वाहन (प्लेटिना) को हाइवा वाहन के सामने खड़ा कर निचे धक्का देकर लोगो के द्वारा तोड़ फोड़ किया एवं जानबूझकर हाइवा के नीचे अपने प्लेटिना वाहन को डाल दिया, जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। सभी आरोपी द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते हुए रोहित साहू व चालक को कह रहे थे कि तुम्हे जान से मार देंगे। उन्होंने पीड़ितों को बुरी तरह से मारा एवं पीटा। दोनों डर कर अपनी जान बचाकर बस्ती की तरफ भागे। रोहित साहू अपने बड़े भाई रामकुमार साहू को मोबाइल से घटना कि सुचना दिया उसके भाई के साथ जाकर थाना मे सूचना देने के बाद थाने के वाहन से थाना के सिपाही के साथ बाजार चौक सरसीवा में लाया गया । यह घटना पुर्व मे रोहित साहू के बड़े भाई रामकुमार साहू के साथ भी 3-4 बार हो चुका है, जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना सरसीवां में लिखित आवेदन दिया गया था उक्त सुचना को थाना सरसीवां में थाना प्रभारी को दिया जिसकी सुनवाई नहीं किये जाने तथा थाना प्रभारी द्वारा यह बोला गया है कि छोटा केश बना कर इस घटना को टाल दुगा कहा गया इस पर पीड़ित रोहित साहू द्वारा आरोप लगाया गया तथा चोट लगने पर मु आवजा भी कराया गया था परन्तु अभी तक इस घटना पर कार्यवाही नही होने पर पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्यान कि गुहार लगाये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान

एसईसीएल आमगांव परियोजना: पटना गांव के युवाओं को मिली नौकरी, 04 को नियुक्ति पत्र व 05 को चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान //बरौल// साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आमगांव परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम पटना के युवाओं के लिए खुशखबरी आई, जब स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार से जोड़ते हुए नियुक्ति पत्र एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।    यह उपलब्धि सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की सक्रिय पहल और प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा था, जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटना के रामनारायण सिंह, ईश्वर प्रसाद सिंह, जागेश्वर प्रसाद एवं संदीप कुमार को एसईसीएल क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय ंिसह (एसईसीएल क्षेत्र विश्रामपुर) की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन युवाओं के लिए यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस...