सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रशासन श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध-कलेक्टर रायगढ़ में औद्योगिक इकाइयों की सख्त निगरानी के लिए समिति गठित श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार;- रायगढ़, 14 फरवरी 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच एवं मॉनीटरिंग के लिए अनुभाग स्तर पर संयुक्त समिति के गठन का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिले में संचालित छोटे एवं बड़े उद्योगों में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिकों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं प्रांतों के श्रमिक कार्यरत हैं। गठित समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। 
          जारी आदेश के अनुसार समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नामित एक अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ, संबंधित क्षेत्र के श्रम निरीक्षक तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी शामिल रहेंगे। यह समिति औद्योगिक इकाइयों की प्रभावी मॉनीटरिंग, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा श्रमिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि प्रशासन श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समिति समय.समय पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...

खरसिया पुलिस का बड़ा खुलासा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब

       रायगढ़, 14 फरवरी। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।          कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।           मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 305...