सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बरमकेला में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सरपंचों ने की लिखित शिकायत


 

बरमकेला में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सरपंचों ने की लिखित शिकायत


 सारंगढ़-बिलाईगढ़ / 

बरमकेला ब्लॉक में सरपंचों ने अवैध उगाही और तथाकथित फर्जी पत्रकारों के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। सरपंच संघ बरमकेला ने पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़ को लिखित शिकायत सौंपते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है, ताकि अवैध उगाही पर रोक लगे और सच्चे पत्रकारों की छवि धूमिल न हो।

बताया गया कि ग्राम पंचायत करपी में निर्माणाधीन चेक डेम कार्य के दौरान तथाकथित पत्रकार दिनेश जायसवाल और सुनील टंडन पर अवैध उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके साथ ही अजय साहू के नाम से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। सरपंचों का कहना है कि बाहर से आए कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में मानसिक प्रतााड़ना और धन उगाही कर रहे हैं, जिससे ग्राम पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

इस संवेदनशील विषय पर सरपंच संघ बरमकेला ने स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित कर सहमति और समर्थन भी लिया। बैठक में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक, जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौहान, कबीर दास मानिकपुरी, शोभादास मानिकपुरी सहित अन्य स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि फर्जी पत्रकारों की वजह से निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारों की प्रतिष्ठा पर आंच आती है।


सरपंच संघ का स्पष्ट संदेश


जिलाध्यक्ष खगेश्वर रात्रे ने कहा,

“हम विकास कार्यों में पारदर्शिता चाहते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाही की अपेक्षा है।”


ब्लॉक अध्यक्ष मोहन पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा,


“सरपंच जनसेवा के लिए चुने जाते हैं, उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी पत्रकारों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।”

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का समर्थन

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा,

“पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। कुछ तथाकथित लोग इसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।”


कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक ने भी स्पष्ट कहा,


“हम निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के पक्षधर हैं। जो लोग पत्रकारिता के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं, वे समाज और मीडिया दोनों के लिए कलंक हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर कठोर कदम उठाए, ताकि सच्चे पत्रकारों का सम्मान बना रहे।”

सरपंच संघ ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत पर शीघ्र जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ लेकर अवैध उगाही करने का दुस्साहस न कर सके।

बरमकेला में उठी यह आवाज अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...

खरसिया पुलिस का बड़ा खुलासा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब

       रायगढ़, 14 फरवरी। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।          कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।           मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 305...