सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 
  //बरौल//राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना - श्रीमती राजवाड़े
 तिलसिंवा सूरजपुर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर उपस्थित श्रमिक बंधुओं को जानकारी दी गई। 
 इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिक वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ सकें और संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के माध्यम से आज जिले के 2539 हितग्राहियों को राशि 99 लाख 66 हज़ार 627 राशि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 योजनाओं (मिनिमहतारी जतन योजना ,सियान योजना,नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना) के डेमोचेक का वितरण किया गया। मंच में हितग्राहियों से जन संवाद भी किया जिसमें श्री योगेश कुमार मानिकपुरी श्रीमती दुलेश्वरी, सुश्री यांत्री व श्री राज कुमार शामिल थे।
                  इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिक जन संवाद और सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिक जन संवाद व सम्मेलन का मुख्य उद्येश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन और श्रमिको के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इन सम्मेलनों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है। उन्होंने आए श्रमिक जनों को मेहनतकश वर्ग बताते हुए उनका मंच पर सम्मान किया।
                  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अपने उद्धबोधन में कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते है। सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आपकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा श्रमिक बंधुओ की मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने उपस्थित जनो को उद्धबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक संवाद जैसे कार्यक्रमों का उद्येश्य शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को समाप्त करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की नींव उनके श्रमिक होते है।
     श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने उपस्थित श्रमिक बंधुओं को केंद्रीय बजट के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट श्रमिकों, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसमें रोजगार सृजन, एमएसएमई प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा विस्तार और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने बजट को अंत्योदय प्रेरित बताते हुए महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्टार्टअप और डिजिटल पारदर्शिता के प्रावधानों को विकसित भारत की दिशा में अहम बताया। इसके साथ ही उन्होंने श्रम विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा राज्य शासन श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त है। सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ श्रमिक बंधु उठा सकते है।
                   इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, सूरजपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक बंधु, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी श्री एलेन मिंज व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...