सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई




        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 


        रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।



ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड




     भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर *ग्राम डूमरपाली निवासी मुरलीधर साहू, पिता स्व. पदमन साहू, उम्र 55 वर्ष* के घर रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹700 बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। 


ग्राम डूमरपाली में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर हुज्जबाजी और धमकी देने वाले दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*


    ग्राम पंचायत डूमरपाली द्वारा गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर दी गई शिकायत की जांच पर पहुंचे थाना प्रभारी भूपदेवपुर को गांव के महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव के अनावेदक भुवनेश्वर बैरागी (45 वर्ष) और गोपाल साहू (32 वर्ष) के विरुद्ध गांव में अवैध शराब बिक्री करने तथा शराब पीकर बेवजह गाली गलौच करने की शिकायत की गई थी। जांच दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए महिलाओं और ग्रामीणों को धमकी देते हुए हुज्जबाजी की गई, जिस पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों अनावेदकों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।


     एक अन्य कार्रवाई में भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी ठाकुरराम मांझी, पिता स्व. साधूराम मांझी, उम्र 29 वर्ष, निवासी नहरपाली थाना भूपदेवपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2.5 लीटर महुआ शराब कीमती ₹250 बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 


   ग्राम कुसमुरा में अवैध महुआ शराब बेच रही महिला पर कोतरारोड़ पुलिस की रेड कार्रवाई, 20 लीटर शराब जब्त*


      वहीं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कल ग्राम कुसमुरा के श्रीमति सकुन्तला सिदार के घर पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । संदेही महिला घर में अवैध शराब बिक्री के शराब रखे हुये थी, पूछताछ में उसने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार की जिसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब (कीमती 2,000/ रूपये) जप्त किया गया है । आरोपिया सकुन्तला सिदार पति प्रहलाद सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुसमुरा थाना कोतरारोड़ के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

         

ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त हर व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...