सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवाओं किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट सौरभ सिंह

युवाओं किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट सौरभ सिंह

कोरबा। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। प्रेस वार्ता को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सौरभ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, खनिज क्षेत्र, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,  सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली उपस्थित रहे।

*युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान*

युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान
श्री सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो देश को तेज गति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। देश की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरकर सामने आई है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। लगभग 7% की जीडीपी वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की आर्थिक नीतियाँ सशक्त और दूरदर्शी रही हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...

खरसिया पुलिस का बड़ा खुलासा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब

       रायगढ़, 14 फरवरी। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।          कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।           मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 305...