सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेडियो किसान दिवस पर कृषक रत्नों का सम्मान**किसानों को दी गई योजनाओं और कृषि में नवाचार की जानकारी


*वक्ताओं ने बताया धान के अलावा दलहन-तिलहन में किसान कैसे बनें आत्मनिर्भर:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़/सारंगढ़, 14 फरवरी 2026/ रेडियो किसान दिवस का आयोजन आज सारंगढ़ जिले के ग्राम परसाडीह में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों, कृषि अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं के साथ कृषि में नवाचार की जानकारी दी। बताया गया कि धान में आत्मनिर्भर तो किसान हैं ही, अब वक्त आ गया है कि हमें दलहन तिलहन में आत्मनिर्भर बनना है। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित डॉ.खूबचंद बघेल पुरस्कृत 6 कृषक रत्न पहुंचे, जिनका सम्मान आकाशवाणी परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारी और विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। 
            कार्यक्रम में नीरज प्रभाकर ने रेडियो किसान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे सरकारी योजनाओं और किसानों के बीच आकाशवाणी सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन केवल चावल से ही हमारा जीवन नहीं चलता बल्कि उसके साथ हमें दाल की भी जरूरत पड़ती है। दाल हमारे पास है नहीं, इसलिए हमें देश के अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि हम दलहन-तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में आकाशवाणी रायगढ़ किसानवाणी प्रभाग के सूत्रधार मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप चौधरी, अजय श्रीवास, स्वतंत्र महंत, धवल गुप्ता, सुशील प्रधान और रामविलास पटेल मौजूद रहे।
            इस अवसर पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है। जहां नेटवर्क समाप्त होती है वहां रेडियो सूचना पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने खेती किसानी को लेकर कहा कि अब जल संरक्षण को लेकर सबको जागरुक होने की जरुरत है। खेती किसानी का काम बिना पानी का पूरा नहीं हो सकता है, लेकिन दिनों-दिन गिरते जल स्तर इसके लिए आगे समस्या खड़ी कर सकती है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि ऐसे फसल का चुनाव करें जिसमें पानी कम खपत होती है। उप संचालक पशुधन विकास विभाग के डॉ महेंद्र पाण्डेय ने मवेशियों की हो रही कमी को लेकर चिंता जताई। पाण्डेय ने कहा कि पशुओं को सड़क पर न छोड़ें बल्कि पालन-पोषण में दिक्कत हो रही है तो उसे गौ शालाओं में छोड़ दें, ताकि उसका संरक्षण हो सके। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी और इसका फायदा लेने के लिए किसानों को आगे आने की बात कही। उन्होंने इन योजनाओं पर किसानों को मिलने वाली अनुदान की जानकारी दी। 
           उप संचालक मत्स्य विभाग के नकुल ओगरे ने मछली पालन करके किसान अपनी आमदनी को किस तरह बढ़ा सकते हैं उसकी जानकारी दी। उन्होंने कई योजनाओं की जानकारी दिया जिसका लाभ लेकर किसान अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं। बड़े और छोटे तालाब का निर्माण किसान किस तरह से सरकारी योजना के माध्यम से कर सकते हैं इसकी जानकारी दी। केंद्रीय रेशम बोर्ड के वरिष्ठ तकनीकी सहायक मुरलीधर देवांगन ने तसर पालन से होने वाली आमदनी की जानकारी दी। उन्होंने कीट पालन के लिए जरुरी पौधे रोपने किस तरह से अनुदान ले सकते हैं उसकी जानकारी दी। एसडीओ कृषि हरीश राठौर ने उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद के इस्तेमाल से होने वाली नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने पीएम आशा के बारे में किसानों को बताया और इसके लिए कहां, कैसे पंजीयन करा सकते हैं इसकी जानकारी दी। केवीके के विषयवस्तु विशेषज्ञ केके पैंकरा ने बताया कि पहले जैसी जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर अब लौटना पड़ेगा। उनका कहना था कि प्राकृतिक खेती जमीन की सेहत और मनुष्य की सेहत के लिए जरुरी है। श्री पैंकरा ने जैविक और प्राकृतिक खेती की महत्ता किसानों को बताया। इसी तरह डॉ मनीषा चौधरी ने आहार और पोषण की जानकारी दी। कृषि अधिकारी और विशेषज्ञों ने जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।
*कृषक रत्नों ने गौ पालन पर दिया जोर:-
रेडियो किसान दिवस कार्यक्रम में 6 कृषक रत्न भी पहुंचे थे। डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कृत सभी कृषक रत्नों ने जैविक खेती के लिए किसानों को आगे आने की बात कही। इसके लिए सभी ने गौ पालन को बढ़ावा देने की बात कही। सभी कृषक रत्नों ने खेती में उन्नति का द्वार गौ पालन से ही खुलने की बात कही। डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित किसान मुकेश चौधरी, खीरसागर पटेल, खेमराज पटेल, लक्ष्मण पटेल, डेढ़राज चंद्रा और एक मीडिया हाउस की ओर से भूंइयां के भगवान पुरस्कार से सम्मानित किसान श्याम पटेल भी मौजूद रहे। इन किसानों को रेडियो किसान दिवस के अवसर पर शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। महिला कृषकों की भागीदारी भी इस कार्यक्रम में रही।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...

खरसिया पुलिस का बड़ा खुलासा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब

       रायगढ़, 14 फरवरी। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।          कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।           मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 305...