सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 06 मवेशी मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार


रिपोर्टर - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा रायगढ़/ (छत्तीसगढ़) | दिनांक: 26 मार्च 2026

 प्रेस विज्ञप्ति — रायगढ़ पुलिस 
रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा 06 मवेशियों (बैल एवं बछड़े) को मारपीट कर बिना चारा-पानी के ग्राम कुंजारा की ओर से लैलूंगा होते हुए उड़ीसा ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अटल चौक लैलूंगा में घेराबंदी कर जांच की।
जांच के दौरान एक व्यक्ति 04 बैल एवं 02 बछड़ों को ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समारू यादव (49 वर्ष), निवासी भुईयापानी थाना लैलूंगा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मवेशियों को कुसु यादव निवासी सिहारधार के कहने पर उड़ीसा में बिक्री के लिए ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 100/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से 06 नग मवेशी (कीमती लगभग ₹53,000) एवं एक लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है।
जब्त मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर उन्हें गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं फरार आरोपी कुसु यादव की पतासाजी जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद चौहान एवं आरक्षक चमरसाय भगत की सराहनीय भूमिका रही।
 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“गौवंश की तस्करी करने वाले तस्कर यह गतिविधि तुरंत बंद करें। ऑपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...