सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना-2027 के लिए रायगढ़ में व्यापक तैयारी, कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू**47 फील्ड प्रशिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण, अप्रैल में प्रगणकों को करेंगे तैयार



*जनगणना कार्य में शुद्धता पर जोर, “एक भी व्यक्ति न छूटे” तकनीकी, प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं पर व्यापक प्रशिक्षण:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 27 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 की तैयारी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पूरे जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के 47 फील्ड प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह सत्र 29 मार्च तक संचालित होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी फील्ड प्रशिक्षक अपने-अपने तहसीलों में चार्ज अधिकारियों के मार्गदर्शन में 8 से 24 अप्रैल तक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जिले में जनगणना कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
         अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित न रहे, क्योंकि अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आंकड़े विकास योजनाओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी, प्रशासनिक एवं विधिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड स्तर पर कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होगा। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रुप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जाएगा। 
          जनगणना निदेशालय से राज्य मास्टर ट्रेनर श्री शिवम दास एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विकास सिन्हा ने प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, मैदानी क्रियान्वयन, तकनीकी उपयोग तथा कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की विधि, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएं एवं परिभाषाएं, एचएलबी सीमाओं का ग्राउंड ट्रुथिंग, लेआउट मानचित्रों की तैयारी तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग और इसकी विशेषताओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...