देवीपुर संवाददाता
अरविन्द यादव
देवघर जिले के देवीपुर थाना परिसर में रविवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। होली के दौरा दौरान शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। अंग्रेजी शराब की दुकानें तो बंद रहती हैं, लेकिन गांव मोहल्लों में बिकने वाली महुआ शराब पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर भी सख्ती बरती जाएगी। बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया.
मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश यादव,पूर्व मुखिया बबलू पासवान,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव,विशुत्री अध्यक्ष तेज नारायण वर्मा,प्रधान वरुण राय,शिव शंकर यादव,सीताराम यादव, पूर्व मुखिया संजय यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निलम यादव,राजेश चंद्र बरनवाल, बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे.
टिप्पणियाँ