सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला

बसंत प्रधान जिला कांकेर ब्यूरो

थाना सिटी कोतवाली कांकेर
जिला उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक: 28.03.2026

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला – आरोपी गिरफ्तार ।घटना के मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
अखबर मेमन पिता मोहम्मद असलम मेमन उम्र 32 वर्ष निवासी संजयनगर कांकेर थाना कांकेर।
 
घटना का संक्षिप्त विवरण:--
प्रार्थी दानिश अली (उम्र 22 वर्ष) निवासी संजयनगर कांकेर द्वारा दिनांक 26.03.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने रमजान के दौरान आरोपी अखबर मेमन उर्फ गुल्लू को ₹2000 उधार दिए थे। राशि वापस मांगने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लाल कपड़े में लिपटे धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे प्रार्थी के बायां हाथ ,बायां पसली पेट व कमर के ऊपर गंभीर चोटें आईं।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस कार्यवाही:--मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:- प्रशिक्षु IPS थाना प्रभारी प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी,म.प्र.आर. 478 सावित्री मरकाम, आर. 02 राकेश बघेल, आर. 645 शक्ति सिहॅ, आर.1471 रोशन राठौर, आर.1024 शैलेन्द्र चतुुर्वेदी। 

कांकेर पुलिस की अपील:--
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है।
आपकी एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराध को रोक सकती है।
अपराध सूचना हेल्पलाइन: 94791-55125 सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...