सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरगुजा : विकास का 'कमीशन मॉडल': बिल पास कराने के लिए क्या अब आत्मदाह की डिग्री चाहिए?...



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- अंबिकापुर।* सरगुजा में 'जल जीवन मिशन' का एक ऐसा 'चमत्कारी' रूप सामने आया है, जहाँ लोगों के घरों में पानी तो पहुँच गया है, लेकिन उस पानी को पहुँचाने वाले ठेकेदार के घर में 'चूल्हा' बुझने की नौबत आ गई है। सिस्टम की ऐसी "ईमानदारी" देखिए कि साल भर पहले काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार का भुगतान फाइलों के नीचे दबे 'कमीशन' के इंतजार में दम तोड़ रहा है।

​अब हालात यह हैं कि ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने विकास की इस 'बहती गंगा' में हाथ धोने के बजाय, खुद को आग के हवाले करने का फैसला कर लिया है।

*विकास का 'कमीशन' मॉडल : पहले हफ्ता, फिर भुगतान? -:- 
कहानी बड़ी फिल्मी है, लेकिन किरदार असली और सरकारी हैं। ठेकेदार का आरोप है कि उन्होंने 65 लाख का पसीना बहाया, लेकिन विभाग ने सिर्फ 22 लाख का 'मरहम' लगाया। बाकी के 43 लाख रुपये पीएचई (PHE) के सब इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मेज की दराज और ठेकेदार की ईमानदारी के बीच फंसे हुए हैं।

​आरोप है कि इंजीनियर साहब को 'विकास' में अपना हिस्सा चाहिए। जब तक कमीशन की 'पाइपलाइन' क्लियर नहीं होगी, तब तक बिल पास होना नामुमकिन है। यह जल जीवन मिशन है जनाब, यहाँ प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी नहीं, 'पॉकेट' भी देखनी पड़ती है।

*सरकारी विडंबना : पानी सप्लाई चालू, लेकिन बिल 'कोमा' में  -:- विभागीय कार्यकुशलता की दाद देनी होगी! लखनपुर के जुड़वानी में पानी की टंकी खड़ी है, पाइप बिछ चुके हैं, नल से जल टपक रहा है और पिछले 6 महीने से गांव वाले मजे से पानी पी रहे हैं। लेकिन कागजों में शायद यह काम अभी 'अदृश्य' है।

> ​"साहब, टंकी से पानी तो निकल रहा है, पर फाइलों से पैसा नहीं निकल रहा। शायद अधिकारियों को डर है कि कहीं बिना कमीशन के भुगतान कर दिया तो विभाग की 'पुरानी परंपरा' को ठेस न पहुँच जाए।"

*30 मार्च : आत्मदाह का अल्टीमेटम या सिस्टम का तमाशा? -*:+ 
परेशान ठेकेदार ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। 30 मार्च दोपहर 1 बजे का समय तय है और पीएचई कार्यालय का गेट 'रंगमंच'। अगर भुगतान नहीं हुआ, तो ठेकेदार खुद को आग लगा लेगा।

​इधर, कलेक्टर अजीत वसंत ने 'जांच' का वही पुराना और घिसा-पिटा हथियार निकाल लिया है। कारण बताओ नोटिस जारी हो रहे हैं, ईई (EE) साहब को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अब देखना यह है कि क्या यह जांच 30 मार्च से पहले पूरी होती है, या फिर हमेशा की तरह प्रशासन तभी जागेगा जब धुआं उठेगा?

> व्यंग्य बाण : जल जीवन मिशन का नारा है - 'हर घर जल' पर सरगुजा का नया नारा लगता है- 'हर बिल पर दलदल और इंजीनियर का मंगल'।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...