साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- केजीबलेफ्स इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल कापू में अध्धयनरत बालिका काव्या अजगल्ले पिता उतरा अजगले का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन।छात्रा के शिक्षकों,पालकों एवं छात्रा को इस विशेष उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। छात्रा प्रतिदिन कक्षा कार्य, गृहकार्य और प्रतियोगिता परीक्षाओं से सम्बंधित प्रैक्टिस कार्यों को समय पूर्ण करती थी और शाला के अनुशासन का पूर्णतः पालन करती थी।वार्षिकोत्सव के विविध कार्यक्रमों में खेलकूद, ड्रॉइंगपैंटिंग आदि गतिविधियों मे बढ़-चढ़कर भाग लेती है।
ज्ञातव्य है उक्त शाला में प्रतिदिन नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास, एकलव्य आदि स्कूल के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी पुराने प्रश्नपत्रों के माध्यम से प्रैक्टिस कराई जाती है।साथ ही प्रतिदिन एक्स्ट्रा ट्यूशन क्लासेस विद्यार्थियों के स्तर के आधार पर कराई जाती है। जहां कंप्यूटर क्लासेस, सामान्य ज्ञान, योगा, ड्रॉइंग पेंटिंग,मेहंदी,रंगोली,चित्रकला,गुलदस्ता,राखी खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित कराई जाती है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को वार्षिकोत्सव 2026 के कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों के हाथों पुरस्कृत कराई जाती है ताकि बच्चों को बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। शिक्षा के साथ सांस्कारिक इस स्कूल दिया जाता है।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ