सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश**बाल विवाहः सामाजिक कुरीति ही नहीं, कानूनन दंडनीय अपराध



*बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत:- 

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 26 मार्च 2026/ रामनवमी के पावन अवसर पर रायगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की सतर्कता से एक नाबालिग बालिका का विवाह होने से रोक दिया गया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। उस समय विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात के प्रस्थान की तैयारी चल रही थी। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विवाह की प्रक्रिया को रुकवाया और परिजनों से बालिका की आयु संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।
           दस्तावेजों के सत्यापन में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया। बालिका की आयु मात्र 16 वर्ष 05 माह 13 दिन पाई गई, जो कि विधि द्वारा निर्धारित न्यूनतम वैवाहिक आयु 18 वर्ष से काफी कम है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से विवाह रुकवा दिया और स्पष्ट कर दिया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशों के तहत की गई, जिन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश पहले से ही दे रखे हैं। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
          प्रशासनिक टीम ने परिजनों से एक लिखित घोषणा पत्र भी भरवाया, जिसमें उन्होंने यह शपथ ली कि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले उसका विवाह नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक भवन के संचालक को भी मौके पर तलब किया गया और सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम के लिए भवन किराए पर देने से पहले वर-वधु के आयु प्रमाण पत्रों का अनिवार्य रूप से सत्यापन सुनिश्चित करें। कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, विधिक सह-परिवीक्षा अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक, पुलिस विभाग के आरक्षक तथा संबंधित वार्ड के पार्षद की सक्रिय भूमिका रही। सभी के समन्वय से यह संभव हो सका कि एक नाबालिग बालिका को समय से पहले विवाह के बंधन में बंधने से बचा लिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह जैसी गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी कुरीतियों पर रोक लगाई जा सके।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...