सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम लिबरा में नवरात्रि कलश विसर्जन अद्भुत, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र नव दिनों की पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज एवं भव्य विसर्जन, माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल












✍️ संवाददाता – संतोष कुमार चौहान


 साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा

 लैलूंगा (रायगढ़):


रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में चैत्र नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर कलश विसर्जन का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ग्राम के डिपापारा मोहल्ले में पिछले नौ दिनों से विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना की गई थी, जिसमें पूरे गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्ममय वातावरण का निर्माण कर रहे थे।

नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। सर्वप्रथम विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इसके पश्चात कलश विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए — “जय माता दी” और “शेरावाली दा नारा है” — के उद्घोष के साथ झूमते-गाते आगे बढ़ रहे थे। महिलाएं, पुरुष एवं युवा वर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए पूरे लिबरा बस्ती का भ्रमण करते नजर आए।

ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा को आगे बढ़ाते रहे। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया था और हर ओर माता रानी की भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी।

शोभायात्रा के अंत में निर्धारित स्थल पर पहुंचकर विधिपूर्वक कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ग्राम लिबरा में इस प्रकार का भव्य आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...