छत्तीसगढ राज्य के शासकीय चिकित्सकों द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समस्त शासकीय चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान उक्त (छत्तीसगढ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन )
के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन स्थापना के बाद से ही चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ताओं में लगातार सुधार हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है । डॉक्टर ए.एस चौहान
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि एसोसिएशन ने समय-समय पर शासन-प्रशासन के समक्ष चिकित्सकों की महत्वपूर्ण मांगों को प्रभावी रूप से रखा गया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला । उन्होंने आगे कहा कि संगठन चिकित्सकों की एकजुटता का प्रतीक है। तथा और भविष्य में भी चिकित्सकों के हितों की रक्षा एवं जनसेवा निरंतर चौबीस घण्टा प्रयासरत रहेगा । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने संगठन को अधिक मजबूत बनाने,आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आमजन को अच्छा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया ।
🌐रूपचन्द साहू,अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा(छत्तीसगढ)
टिप्पणियाँ