सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईद पर्व और चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने बैठक आयोजित

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा — आगामी ईद पर्व और चैत्र नवरात्रि के तहत रामनवमी के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लैलूंगा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जो क्षेत्र की साम्प्रदायिक एकता और भाईचारे का सकारात्मक संकेत है। बैठक में एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार उज्ज्वल पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया सहित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि, सर्व हिन्दू समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की प्रतिबद्धता जताई प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक के दौरान स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि ईद और रामनवमी दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाए जाएं। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह दुकानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा संवेदनशील स्थानों से दूर हो, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही शोभायात्रा में किसी भी प्रकार के हथियार, विशेषकर तलवार या अन्य वेपन लेकर शामिल होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का समर्थन करते हुए आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। सभी ने मिलकर लैलूंगा की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने और त्योहारों को मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया।यह बैठक न केवल प्रशासनिक तैयारी का हिस्सा रही, बल्कि समाज में आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...

बिजली सुधार करने दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत! धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...