15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।
इसी कार्रवाई के दौरान भूपदेवपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जबलपुर निवासी ललिता डनसेना भी नदी किनारे झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 3,000 रुपये) जब्त की गई। आरोपीया ललिता डनसेना पति बाबूलाल डनसेना उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक सत्यम पटेल, संजय तिर्की, सुरेन्द्र ठाकुर तथा आरक्षक जगमोहन ओग्रे, बोधराम मांझी, सुरेश सिदार, महेन्द्रपाल मरावी, गोवर्धन सिदार एवं महिला आरक्षक कलिस्ता कुजूर शामिल रहे

टिप्पणियाँ