संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी अनुसार:-बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत!
धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटिया में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली सुधार कार्य के दौरान संजय केरकेट्टा नामक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। झटके इतने तीव्र थे कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अभाव भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बहरहाल यह घटना एक बार फिर विद्युत कार्यों में सावधानी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
टिप्पणियाँ