सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएक्टिवेट आधार को फिर मिलेगी पहचान: विशेष शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों का हुआ पुनः सत्यापन*

 







संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ 


रायगढ़, 26 मार्च 2026/ जिले में डीएक्टिवेट एवं निष्क्रिय हो चुके आधार नंबरों को पुनः सक्रिय कर नागरिकों को उनकी पहचान और अधिकार वापस दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को सृजन सभा कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लेकर अपने आधार का पुनः सत्यापन कराया। पूर्व सूचना एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से हितग्राहियों को शिविर में आमंत्रित किया गया था, जिससे सुव्यवस्थित उपस्थिति सुनिश्चित हुई। शिविर में उपस्थित प्रत्येक हितग्राही के आधार का गहन सत्यापन करते हुए बायोमैट्रिक अपडेट एवं लाइव फोटो लिया गया। साथ ही पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेज—जैसे वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि—का भी सत्यापन किया गया।

       यह पूरी प्रक्रिया भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई हैदराबाद से आए मैनेजर मोहम्मद सोबान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। शिविर में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सीएससी जिला प्रबंधक तथा जिले के आधार ऑपरेटरों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाया। यूआईडीएआई के प्रतिनिधि मोहम्मद सोबान ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने में लगभग 2 से 3 माह का समय लगेगा, जिसके पश्चात वर्तमान में निष्क्रिय आधार नंबरों को पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की यह पहल उन नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिनकी पहचान किसी कारणवश निष्क्रिय हो गई थी। आधार के पुनः सक्रिय होने से हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और वे पुनः शासन की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रेलर चालक से लूटपाट के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

22 मार्च, रायगढ़ ।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।      घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।          रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।       सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक ...

ग्राम लिबरा में महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि में नौ दिवसीय पूजा व भंडारा के साथ बना आस्था का केंद्र

 संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा (रायगढ़): रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 20 मार्च 2026, शुक्रवार को महाकाल कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाकाल कोल्ड स्टोरेज की स्थापना क्षेत्र के युवा उद्यमी सुनिल जिंदल एवं लक्की मित्तल द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्राम लिबरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जिसमें पंडित द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान सुनिल जिंदल एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष बात ...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई

    25 मार्च, रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः दिनांक 05 मार्च 2026 को सरिया बुलाकर बाजार चौक में...