रायगढ़ जिले के सारंगढ़ बस स्टैंड में देर रात ऐसा बवाल मचा कि पूरा इलाका दहल उठा। एक मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और हालात बेकाबू हो गए।
बताया जा रहा है कि बारातियों की बस बस स्टैंड के पास खड़ी थी। इसी दौरान बदन बस के कर्मचारियों ने बस हटाने को कहा, बस फिर क्या था—बात बढ़ी और विवाद ने आग पकड़ ली।
गुस्से से बेकाबू बाराती सीधे बदन बस के ऑफिस में घुस गए
जमकर तोड़फोड़, सामान तहस-नहस
और फिर फिल्मी अंदाज में ₹1,50,000 नकद लेकर मौके से फरार!
घटना के बाद पूरे बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
इस सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन फरार आरोपियों को पकड़ पाती है।


टिप्पणियाँ