सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा



        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


         के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।


                      बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भाभी उसे काम दिला देने बोली थी। वह व्यक्ति दिनांक 22.04.2026 को उसी मोबाईल नंबर से पुनः इसकी भाभी को फोन करके बताया कि काम मिल गया है एक बार ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा आकर मुझसे मिलो । तब उसकी भाभी के साथ बस से ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा गये, शाम लगभग 05.30 बजे फोन कर अमलीडीह से ग्राम चिमटापानी के पास बुलाया, तब दूसरी बस से चिमटापानी रात करीब 08.00 बजे पहुंचे, बस से उतरे जहां एक व्यक्ति आकर हमसे मिला और बताया कि वह विजय है और वह अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाया, बालिका कार में पीछे तरफ बैठी थी और उसकी भाभी आगे तरफ बैठी थी, आरोपी अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाकर सुनसान स्थान ले गया, जहां बातचीत के दौरान पहले महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी कार से फरार हो गया। पीड़िताओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 74,75(2),76,351(3) बी.एन.एस. एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


       थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान सुरेन्द्र बेहरा निवासी रायकेरा के रूप में स्थापित की और तत्काल दबिश देकर आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार क्रमांक JH-17-Q-2761 सहित पकड़ा गया। दोनों पीड़िताओं से आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन की शिनाख्त कराई गई, जिसमें आरोपी की पहचान मूल अपराधी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लेबर ठेकेदारी का काम करता है, उसने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाना और अपराध कारित करना स्वीकार किया। मामले में एट्रोसिटी की धाराएं विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटोरोला मोबाइल फोन एवं मारूति ब्रेजा कार जब्त कर आरोपी को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।


            एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला विवेचक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश पटेल, उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।


एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश


            महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौकरी, सहायता या किसी भी प्रलोभन के नाम पर महिलाओं से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन विशेषकर महिलाएं और युवतियां अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़  रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष), निवासी किलकिला थाना लैलूंगा को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने एक युवती को पत्नी के रूप में रखा था। इसी विवाद को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 भादवि) का पा...