साइंस वाणी न्यूज़ कापू / धरमजयगढ संवाददाता - पुरनो यादव
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया कल, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को कापू मंडल के प्रवास पर रहे। मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के विशेष आग्रह पर सांसद जी ने क्षेत्र के विभिन्न निजी व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अपने प्रवास के दौरान सांसद राठिया यादव समाज द्वारा आयोजित अष्ट प्रहरी नाम कीर्तन' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहाँ उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भक्ति और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
सांसद जी ने क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने नवदम्पति को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सांसद का आत्मीय स्वागत किया। "जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी होना ही एक जनप्रतिनिधि का वास्तविक कर्तव्य है।"
सांसद के कापू आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ