सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा*9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार, विलंब से पहुंचने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश



*करीब 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 16 जिलों में होगी परीक्षा, दिशा-निर्देशों के व्यापक प्रचार के निर्देश*

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी क अनुसार:-रायगढ़, 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12:15 बजे तक संचालित की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित समय और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

व्यापम द्वारा यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि परीक्षा 16 जिलों में आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने और अभ्यर्थियों तक आवश्यक जानकारी समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम या असुविधा की स्थिति न बने।
परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने तथा काले या नीले बॉल पेन साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा में शामिल हों।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...