सुशासन तिहार-2026: कलेक्टर महोबे की सख्ती—‘जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें’; CMO राहौद को नोटिस, जवाब असंतोषजनक पर कार्रवाई
_21 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
*CMO राहौद को 3 दिन का अल्टीमेटम:* कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नगर पंचायत राहौद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय में निलंबित कर्मचारी द्वारा कार्य कराए जाने की बात सामने आने पर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*समय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा:* कलेक्टर महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचे।
*सुशासन तिहार: 1 मई से 10 जून तक शिविर:* सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगेंगे। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण और प्रत्येक आवेदक को स्थिति से अवगत कराना अनिवार्य। मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
*DMF 5 वर्षीय योजना का रोडमैप:* DMF अंतर्गत 5 वर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना बेसलाइन सर्वे के बाद बनेगी। सर्वे एजेंसियों से कराकर ग्राम सभाओं की भागीदारी से जरूरतें तय होंगी। पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, सड़क, सिंचाई प्राथमिकता में। योजना गवर्निंग काउंसिल से अनुमोदित होकर वेबसाइट पर सार्वजनिक होगी।
*बैठक में ये रहे मौजूद:* बैठक में अपर कलेक्टर आर. के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ