सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना 2027कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शिक्षित नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्वयं का स्व-गणना पूर्ण करते हुए जिले के शिक्षित नागरिकों से अपील किया है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारों का सत्यापन करेंगे, तव संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...