जांजगीर: 20.40 लाख की साइबर ठगी में HDFC बैंककर्मी और दुकानदार गिरफ्तार, फर्जी खाते खुलवाकर मंगवाते थे ठगी का पैसा
_23 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
*बैंककर्मी निकला मास्टरमाइंड:* जांजगीर चांपा पुलिस ने 20.40 लाख की साइबर ठगी के मामले में HDFC बैंककर्मी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। HDFC बैंक राछाभाठा शाखा, नवागढ़ में फर्जी तरीके से 6 म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। 4 अन्य खाताधारक आरोपी फरार हैं।
*ऐसे देते थे झांसा:* गिरफ्तार आरोपी ननकी गौड़ ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लक्ष्मी वस्त्रालय के दुकानदार राजेश्वर साहू एवं HDFC बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बहला-फुसलाकर फर्जी तरीके से HDFC बैंक में खाते खुलवाए गए। इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था, जिसे टीकाराम श्रीवास व राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे।
*2023-24 में जमा हुए 20.40 लाख:* विवेचना में पाया गया कि HDFC बैंक शाखा राछाभाठा के 6 बैंक खातों में वर्ष 2023 एवं 2024 में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244 रुपये की राशि जमा की गई थी।
*एसपी के निर्देश पर कार्रवाई:* प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित विवेचना कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*
1. *ननकी गौड़* पिता लखन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ – खाताधारक
2. *गौतम देवांगन* पिता रामनारायण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा – खाताधारक
3. *टीकाराम श्रीवास* पिता भागीरथी श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना नवागढ़ – HDFC बैंककर्मी
4. *राजेश्वर साहू* पिता बंशी लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, थाना नवागढ़ – दुकानदार
पुलिस फरार 4 अन्य खाताधारक आरोपियों की तलाश कर रही है।
टिप्पणियाँ