सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


       पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।


       तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) दिनेश कुमार बेहरा उम्र 22 वर्ष, (2) शिवा बेहरा उम्र 21 वर्ष और (3) देवी प्रसाद कंहर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतरकर भागने की कोशिश कर रहे थे।


         तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल *52 किलोग्राम गांजा बरामद* किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत *लगभग ₹25 लाख 62 हजार* है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी खरसिया में *अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


       पूरी कार्रवाई एसएसपी  शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी  अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टास्क में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं एएसआई उदय सिदार,  बिलासपुर &  रेलवे सुरक्षा बल, रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उप निरीक्षक डी. के. सिंह, प्र.आ रजनीश द्विवेदी, प्र.आ रणवीर, प्र.आ सत्यम सरकार , प्रआ माधव प्रसाद, आ.बैद्यनाथ थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, आरक्षक धनन्जय कश्यप, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, गोविंद पटेल, तथा चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर और साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


*गिरफ्तार आरोपी*-

(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल 

(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल 

(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल

*कुल बरामदगी- 52 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार*


एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश


*“रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती से कार्य कर रही है। तस्करी के इस नेटवर्क के हर स्तर—सप्लाई से लेकर वितरण तक—एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...

रायगढ़ के शंकर लाल भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला रिलेशनशिप ऑफिसर नियुक्त

संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा रायगढ़। राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार रायगढ़ निवासी शंकर लाल भगत को जिला रिलेशनशिप ऑफिसर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को क्षेत्र में जनसेवा और शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पद पर नियुक्ति के बाद शंकर लाल भगत आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए आम नागरिकों और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे। वे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे, साथ ही संबंधित विभागों तक मामलों को पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएंगे। इस पद के अंतर्गत उनकी मुख्य जिम्मेदारियों में आमजन की शिकायतों का संज्ञान लेना, उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, लंबित मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना तथा प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना शामिल है। इसके अलावा वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करेंग...

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार  कोरबा जिले में गरीबों के आवास के लिए मिलने वाली राशि में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर ने 16 अप्रैल को रूमगरा निवासी कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीपीएल वर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना (पूर्व में इंदिरा आवास) के हितग्राहियों की रकम गबन करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम जागरूक ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए उनके खातों में आने वाली योजना की राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह उसने कुल 79 लाख रुपए का गबन किया। पुरानी राशि को 2017 में किया हड़पने का खेल – EOW के अनुसार, वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत आवंटित राशि अलग-अलग किश्तों में कोरबा जिले के ग्रामीणों के खातों में आई थी। आरोपी ने वर्ष 2017 में सुनियोजित तरीके से इन खातों को निशाना बनाते हुए रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की गई...