_23 अप्रैल 2026, चांपा (भोजपुर_ )
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_
*20 दिन से नहीं उठा मलबा:* मामला भोजपुर रेलवे लाइन के पास का है। यहां ठेकेदार द्वारा नाली की सफाई कराए 20 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन निकाला गया मलबा आज तक नहीं उठाया गया। पूरा मलबा सड़क पर फैला है।
*जीना दूभर, आवाजाही ठप:* स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी और बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। सामने से मुख्य सड़क गुजरती है जहां दिनभर लोगों का आना-जाना रहता है। सड़क पर जमा मलबे से आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।
*दुर्घटना का खुला न्योता:* रहवासियों ने बताया कि सड़क पर फैला नाली का मलबा दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहा है। लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर किसी तरह आना-जाना कर रहे हैं। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है।
*सफाई प्रक्रिया ही बेमानी:* सबसे बड़ी विडंबना यह है कि मलबा दोबारा नाली में गिर रहा है। इससे पूरी सफाई प्रक्रिया ही बेमानी साबित हो रही है। लाखों खर्च के बाद भी नाली जस की तस है।
*प्रशासन मौन, लोग नाराज:* 20 दिन बाद भी मलबा न उठने से लोग आक्रोशित हैं। आरोप है कि ठेकेदार और रेलवे प्रशासन दोनों लापरवाह हैं। मांग है कि तुरंत मलबा हटाया जाए और दोषी ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाए।
टिप्पणियाँ