सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 28 से 30 अप्रैल तक लगेंगे मूल्यांकन शिविर


_24 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
जिले के दिव्यांगजनों को गतिशीलता प्रदान करने और दिव्यांगता कम करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से 28 से 30 अप्रैल 2026 तक शिविर लगेंगे। इनमें मोटराइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टीक, बेलकेन, ब्रेलकीट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सी.पी. चेयर, सेलफोन, कैलिपर्स आदि उपकरण दिए जाएंगे।
*शिविर का कार्यक्रम:*
**दिनांक** **विकासखंड** **शिविर स्थल** **समय** **सम्मिलित जनपद**
**28.04.2026** ज.पं. अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अकलतरा प्रातः 10 बजे से दोप. 01 बजे तक ज.पं. अकलतरा, न.पा. अकलतरा, न.पं. बलौदा
**28.04.2026** ज.पं. बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलौदा दोप. 02 बजे से सायं 05 बजे तक ज.पं. बलौदा, न.पं. बलौदा
**29.04.2026** ज.पं. पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पामगढ़ प्रातः 10 बजे से दोप. 01 बजे तक ज.पं. पामगढ़, न.पं. राहौद, खरौद, शिवरीनारायण, पामगढ़
**29.04.2026** ज.पं. नवागढ़ जनपद पंचायत परिसर, नवागढ़ प्रातः 02:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक ज.पं. नवागढ़, न.पा. जांजगीर-नैला, न.पं. नवागढ़
**30.04.2026** ज.पं. बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बम्हनीडीह प्रातः 10 बजे से दोप. 01 बजे तक ज.पं. बम्हनीडीह, न.पं. सारागांव, बम्हनीडीह
*अनिवार्य दस्तावेज:* उक्त शिविर में सम्मिलित होने वाले दिव्यांगजन को ये दस्तावेज लाना जरूरी है—
1. *यू.डी.आई.डी. कार्ड* अनिवार्य रूप से
2. 40% या अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 100% मेधावी दिव्यांग निर्धारण हेतु यूडायड कार्ड
3. *आय प्रमाण पत्र* - किसी भी स्त्रोत से मासिक आय 22,500/- प्रतिमाह से कम हो
4. *आवासीय प्रमाण पत्र* - आधार कार्ड
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग ने बताया कि पात्र हितग्राहियों का शिविर में मूल्यांकन कर उपकरण वितरण किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...

जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध

  जैजैपुर: करही गोलीकांड पर कांग्रेस का धरना, बढ़ते अपराध पर जताया विरोध  _24 अप्रैल 2026, जैजैपुर_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_बिर्रा के करही गांव में सीमेंट , रेत कारोबारी के घर हुई गोलीबारी और बेटे आयुष कश्यप की हत्या के बाद बिर्रा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुलजार सिंह ठाकुर और इंटक ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते गंभीर अपराधों पर विरोध जताया। धरने में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में बावा राम जायसवाल, सुनील चंद्रा, महेंद्र कर्स, राजेश लहरे, नीलम चंद्रा, लोकेश कश्यप, बजरंग साहू, आजम खान, रजाक खान, कुलकित साहू, गौतम राठौर, बसंत बाई कहार, उत्तरा देवगन, निर्मला बरेट, सतन महंत समेत अन्य का...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...