सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर सख्त, जिला स्तरीय समिति की बैठक में लंबित कार्यों की गहन समीक्षा*30 मई तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश, नरेगासॉफ्ट पर डेटा शुद्धिकरण पर विशेष


*विकसित भारत और ग्राम एवं आजीविका मिशन अधिनियम से पहले विशेष अभियान चलाकर कार्यों का होगा सत्यापन:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में विकास कार्यों की गति को तेज करने और मनरेगा के तहत लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी हालिया एडवाइजरी के परिप्रेक्ष्य में जिले में लंबित कार्यों की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि नरेगा सॉफ्ट पोर्टल पर पूर्व वर्षों के जो कार्य लंबित या अपूर्ण दर्ज हैं, उनका यथोचित परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें क्लोज या एक्सटेंड किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 30 मई 2026 तक हर हाल में इन कार्यों को पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि आगामी ‘विकसित भारत-ग्राम एवं आजीविका मिशन अधिनियम, 2025’ के प्रभावी क्रियान्वयन से पूर्व पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा गठित विशेष समिति सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जो कार्यों के क्लोजर एवं एक्सटेंशन से जुड़े मामलों में त्वरित निर्णय ले रही है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में एक समयबद्ध विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नए कार्यों की स्वीकृति देने से पहले पुराने और वर्तमान में चल रहे कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। जिन कार्यों का भौतिक रूप से निर्माण पूरा हो चुका है, उनके दस्तावेजीकरण और वित्तीय औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कर सॉफ्टवेयर में अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए।
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यों के सत्यापन और समापन की प्रक्रिया में जनभागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे सहित सहायक परियोजना अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, कृषि, जल संसाधन, रेशम एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, सभी विकासखंडों के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), जिला स्तरीय तकनीकी एवं समन्वयक दल तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार  कोरबा जिले में गरीबों के आवास के लिए मिलने वाली राशि में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर ने 16 अप्रैल को रूमगरा निवासी कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीपीएल वर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना (पूर्व में इंदिरा आवास) के हितग्राहियों की रकम गबन करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम जागरूक ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए उनके खातों में आने वाली योजना की राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह उसने कुल 79 लाख रुपए का गबन किया। पुरानी राशि को 2017 में किया हड़पने का खेल – EOW के अनुसार, वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत आवंटित राशि अलग-अलग किश्तों में कोरबा जिले के ग्रामीणों के खातों में आई थी। आरोपी ने वर्ष 2017 में सुनियोजित तरीके से इन खातों को निशाना बनाते हुए रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की गई...