सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लैलूंगा में स्वास्थ्य का महाकुंभ: 50 साल पुराने भरोसे के साथ लगेगा ‘फ्री मेगा मेडिकल कैम्प’, दर्जनों विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा



संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। आगामी 04 अप्रैल 2026, शनिवार को लैलूंगा के मंगल भवन, अग्रसेन चौक (बस स्टैंड) में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल एवं 50 वर्षों से जनता का विश्वास जीत चुके चन्द्र मेडिकल, लैलूंगा के संयुक्त सहयोग से आयोजित हो रहा है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस मेगा हेल्थ कैम्प में आम जनता को ईसीजी, ब्लड शुगर जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की कठिन पहुंच के बीच यह शिविर लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।

इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम मौजूद रहेगी। मेडिसिन विभाग से डॉ. प्रकाश मिश्रा और डॉ. मनोज पटेल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश पंडा, टीबी-चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. मंदीप सिंह टुटेजा, और न्यूरो सर्जन डॉ. नितिश नायक जैसे नामी चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

इसके अलावा कैंसर, मनोरोग, नाक-कान-गला, हृदय, स्त्री रोग, किडनी, शिशु रोग, नेत्र, दंत, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी और जनरल सर्जरी जैसे कई विभागों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। डॉ. यश चड्ढा (कैंसर), डॉ. ओम पंडा (मनोरोग), डॉ. रश्मि नाम्बियार (ENT), डॉ. स्वाति मिश्रा (स्त्री रोग) सहित दर्जनों विशेषज्ञ मरीजों को बेहतर इलाज और सलाह प्रदान करेंगे।

शिविर में डायटिशियन अंजली चौधरी भी मौजूद रहेंगी, जो लोगों को सही खानपान और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव देंगी।

आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। शिविर में भाग लेने के लिए अग्रिम पंजीयन चन्द्र मेडिकल, लैलूंगा में किया जा सकता है, जिसके लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस “स्वास्थ्य महाकुंभ” में कितनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसका लाभ उठाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव

   संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब गांव के निवासी निरज पटेल (पम्मी), जो कि जंगल गांव निवासी जीवन पटेल के सुपुत्र हैं, सब इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। निरज पटेल के स्वागत के लिए न्यू लिबरा से लेकर मुख्य बस्ती तक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मा पार्टी, कीर्तन मंडली, डीजे, ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कर्मा नृत्य और पारंपरिक धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निरज पटेल ने सबसे पहले गांव के देव स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को अर्पित किया। यह क्षण सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे, जहां परिवारजनों ने परंप...

लैलूंगा में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन — नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

 संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा में चौहान समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से चौहान समाज के लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिसने आयोजन को एक बड़े सामाजिक महोत्सव का रूप दे दिया। समारोह के दौरान घासीराम चौहान ने विकासखंड अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं सतीश चौहान ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान (रायगढ़) एवं जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौहान समाज के संस्थापक रामेश्वर चौहान के योगदान का उल्लेख किया...

घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

कर्ज विवाद को लेकर आधी रात हमला, महिला सहित तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग  संवाददाता – संतोष कुमार चौहान साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा (रायगढ़) लैलूंगा। रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होर्रोगुडा में बीती रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। कर्ज विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोघरा चौंकी कोतबा के मूल निवासी उमेश यादव, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम होर्रोगुडा में निवास करते हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे, जब वह अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने जा रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने मनोज यादव की शादी में खर्च किए गए कर्ज की राशि को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगे। जब उमेश यादव ने आपसी सहमति से हिसाब-किताब करने की बात कही, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दी और घर मे...