सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त कार्यवाही। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी ।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक – 24.04.2026

गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर लॉक लगाकर चालानी कार्यवाही ।
 शहर में सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने पर जोर।

 निखिल राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में कांकेर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कांकेर एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने भ्रमण के दौरान दुकानदारों को उनके प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर रखे गए सामान को तत्काल हटाने हेतु समझाइश दी। साथ ही संबंधित दुकानदारों को विधिवत नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया गया।
दुकानदारों को दुकान के सामने किसी भी प्रकार का सामान बाहर न रखने तथा ग्राहकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। वहीं आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को भी निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की समझाइश दी गई, जिससे यातायात बाधित न हो।
अभियान के दौरान गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों पर लॉक लगाकर चालानी कार्यवाही की गई तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें ,यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करें। 

यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शॉर्ट वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना देवे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार  कोरबा जिले में गरीबों के आवास के लिए मिलने वाली राशि में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर ने 16 अप्रैल को रूमगरा निवासी कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीपीएल वर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना (पूर्व में इंदिरा आवास) के हितग्राहियों की रकम गबन करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम जागरूक ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए उनके खातों में आने वाली योजना की राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह उसने कुल 79 लाख रुपए का गबन किया। पुरानी राशि को 2017 में किया हड़पने का खेल – EOW के अनुसार, वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत आवंटित राशि अलग-अलग किश्तों में कोरबा जिले के ग्रामीणों के खातों में आई थी। आरोपी ने वर्ष 2017 में सुनियोजित तरीके से इन खातों को निशाना बनाते हुए रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की गई...