ललितपुर, 21 अप्रैल 2026।
जनपद के आजादपुरा स्थित स्किल इंडिया सोसाइटी कौशल विकास केंद्र में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्री राम रतन कुशवाहा के प्रतिनिधि श्रीकांत कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि कौशल विकास कोर्स आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपने कौशल को निखारकर न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने आगे कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकेंगे।
उद्घाटन के पश्चात केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा वहां संचालित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। केंद्र पर प्रतिदिन युवाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर गौरव कुमार जैन, प्रशिक्षक सत्येंद्र कुशवाहा, सलोनी चौधरी, जय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर -9616480737
टिप्पणियाँ