सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता रायगढ़ पुलिस ने फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट को दबोचा



     21 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सदानंद भाट निवासी महेशपुर बागबहरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान को कार में गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सदानंद भाट और रामकुमार को गांजा सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बताया था, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।


*गिरफ्तार आरोपी- सदानंद भाट पिता काशी उम्र 34 वर्ष साकिन महेशपुर थाना बागबहार जिला जशपुर छ.ग.* 


क्या था पूरा मामला : गुप्त चेंबर में छिपाकर की जाती थी गांजा तस्करी


            मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना पर 01 मार्च 2026 को थाना लैलूंगा और साइबर टीम ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति सुजुकी रिट्ज कार (CG-13-UG-9683) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से कुल 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसमें 19.033 किलो श्रवण निषाद और 10.082 किलो महेन्द्र चौहान के कब्जे से मिला। साथ ही कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।


तस्करी का नेटवर्क : उड़ीसा से खरीद, कमीशन पर सप्लाई


         पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रामकुमार कुजूर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी गांजा लाकर उसे छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं फरार आरोपी सदानंद भाट और रामकुमार कुजूर इस पूरे नेटवर्क के मुख्य कड़ी के रूप में सामने आए, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की व्यवस्था करते थे। फरारी के दौरान सदानंद भाट लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे 19 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।


पुलिस की कार्रवाई : गिरफ्तारी, मेमोरेंडम और लगातार दबिश


      पकड़े गए आरोपी सदानंद भाट से पूछताछ में उसने अपने साथी रामकुमार के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर बिक्री हेतु भेजना स्वीकार किया है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष उसका मेमोरेंडम कथन लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी रामकुमार कुजूर फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


 एसएसपी का सख्त संदेश : नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी रहेगा


           नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित नेटवर्क के हर लिंक पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...