सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने सुनाईं अपनी समस्याएं*कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 20 अप्रैल 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
      जनदर्शन कार्यक्रम में आज शहर के खिलाड़ियों ने नटवर स्कूल मैदान में लगे स्वदेशी मेले को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान शहर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां नियमित रूप से बच्चों के विभिन्न खेल आयोजित होते हैं। 45 दिनों तक मेले के आयोजन से बच्चों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान रायगढ़ निवासी मंगतुराम चौहान ने पेंशन दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 1977 से 2008 तक कार्यरत रहे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद आज तक उनका पेंशन प्रकरण तैयार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
           ग्राम एकताल की निवासी जशोदा बाई झारा ने पिछले 7 से 8 महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए उनका पुराना कार्ड जमा कर लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें राशन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिवार को भारी परेशानी हो रही है। जामगांव के आशाराम रावत ने नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी 2 वर्षीय पुत्री के लिए दो-तीन महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जनदर्शन में पहुंचे अन्य लोगों ने भी राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...