भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में कांग्रेस भाजपा के नेताओं की नूरा कुश्ती के कारण भानुप्रतापपुर का विकास कार्य ठप हो चुका है-शिवसेना नेता धर्मेंद्र यादव
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
भानुप्रतापपुर, शिवसेना नेता धर्मेंद्र यादव द्वारा कहा गया है कि भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में कांग्रेस भाजपा के नेताओं की नूरा कुश्ती के कारण भानुप्रतापपुर का विकास कार्य ठप हो चुका है। जनता सड़क, बिजली, सफाई, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में त्रस्त है। और कांग्रेस भाजपा नेता आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। भानुप्रतापपुर नगर क्षेत्र की जनता ने बड़ी आशा के साथ कांग्रेस भाजपा के नेताओं को चुना है ।और उन्हें विकास कार्य का दायित्व सोपा है ।किंतु भाजपा कांग्रेस के नेता भानुप्रतापपुर के जनता के आशाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। शिवसेना भानुप्रतापपुर की जनता की ओर से भाजपा कांग्रेस के नेताओं से मांग करती है कि जनता ने उन्हें अपना अमूल्य वोट दिया है इस वोट की कीमत को समझते हुए वह भानुप्रतापपुर के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें अन्यथा लोकतंत्र में मतदाता, जनता सबसे बड़ी और समझदार होती है।
टिप्पणियाँ