सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

- छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि।
- दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना।
- विद्युत संयंत्र दुर्घटना के घायलों की स्थिति में हो रहा सुधार।
- प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ।
 
*सिंघीतराई, सक्ती 20 अप्रैल।* सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2 गुणा 600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुई दुर्घटना के मृतकों के परिवारजनों को मुआवजा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों के प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र एवं ठेका कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधि रवाना किए जा चुके हैं। घायलों को रायगढ़ एवं रायपुर के अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। एहतियात के तौर पर व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली हैं। प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

दुःखद हादसे में मृतकों के परिवारजनों को 35 लाख रुपए एवं रोजगार सहायता देने की घोषणा की गई है वहीं प्रत्येक घायल को 15 लाख रुपए के साथ उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मृतकों के नामित परिवारजनों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रावधानों के अंतर्गत एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी। घायलों के परिवारजनों की मेडिकल काउंसिलिंग भी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रुप से घायल कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अन्य उच्च स्तरीय केंद्रों में भेजने की व्यवस्था की गई है। 

फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती घायल कर्मचारी ग्राम हरदी अड़भार के केशव चंद्रा की पत्नी सरिता राठौर, डभरा निवासी घायल कर्मचारी भुवनेश्वर चंद्रा की पत्नी प्रियंका चंद्रा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी अभिषेक चंद्रा की पत्नी सविता चंद्रा, मेट्रो बालाजी अस्पताल में भर्ती ग्राम ठनगन, डभरा निवासी घायल कर्मचारी बनवारी लाल बरेठ के भाई बालेश्वर बरेठ और ग्राम कांसा, डभरा निवासी घायल कर्मचारी परदेसी लाल चंद्रा की पत्नी फिरतिन बाई चंद्रा ने बताया कि कंपनी की ओर से ईलाज में हरसंभव मदद दी जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि लगातार अस्पताल में मौजूद हैं और घायल कर्मचारियों के परिवारजनों की ठहरने-भोजन आदि की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। इन परिवारजनों का यह भी कहना है कि बेहतरीन ईलाज का सकारात्मक असर हुआ है कि घायलों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। 

हादसे से प्रभावित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कंपनी ने गहरी संवेदनायें व्यक्त की हैं। कंपनी ने कहा है कि संकट की स्थिति में वह प्रभावितों के साथ खड़ी है।
------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा लेट

  संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा   लैलूंगा (रायगढ़) रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका। लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ...