सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग पर दिया जोर*पूर्ण टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा



*निर्माण कार्यों में तेजी, गुणवत्ता बनाए रखने और लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 21 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए, साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहा। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव सेवाएं तथा शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र बच्चों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चिरायु योजना और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके।
इसके अलावा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल नियंत्रण, अंधत्व निवारण, एनसीडी कार्यक्रम, टेली कंसल्टेशन सेवाएं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उपलब्धि सुनिश्चित की जाए और जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन हो।
स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो और कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए गति बढ़ाई जाए।
कलेक्टर ने अंत में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे तौर पर आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास करें।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फगूरम में दर्दनाक हादसा – 10 साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

फगूरम (खरसिया): फगूरम बस स्टैंड के पास आज शाम करीब 5 बजे एक बेहद दुखद और हृदयविदारक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सारस केला गांव की रहने वाली लगभग 10 साल की मासूम बच्ची, जो अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, काले रंग की Creta कार की चपेट में आ गई।  मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।  परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश घटना के बाद परिवार वालों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।  भारी पुलिस बल तैनात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  चालक फरार, तलाश जारी बताया जा रहा है कि कार चालक फगूरम का ही निवासी है, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इलाके में तनाव, प्रशासन अलर्ट घटना के ...

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के सुपुत्र सागर ने रचा इतिहास—माता-पिता के साथ पूरे शहर का नाम किया रोशन!

खरसिया |  जैसे ही CBSE 10वीं का रिजल्ट सामने आया, खरसिया में जश्न का माहौल बन गया। वजह बने नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी के सुपुत्र सागर गर्ग, जिन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ऐसा परचम लहराया कि पूरा शहर गर्व से झूम उठा। Delhi Public School, Bhilai (DPS) के इस होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि सफलता सिर्फ सपनों से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से मिलती है।  जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ—फोन, सोशल मीडिया और घर पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।  परिवार में जश्न, शहर में गर्व और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। सागर ने बेहद विनम्रता के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा— “उनका विश्वास और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” नगर के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और आम नागरिकों ने सागर की इस उपलब्धि को “खरसिया का गौरव क्षण” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  टॉप 10 मेगा-वायरल हेडलाइन (एकदम आग लगा देने वाली):  95.6% के साथ सागर गर्ग का सुपर ब्लास्ट—खरसिया में जश्न ही जश्न!  रिजल्...

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...