सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक*सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, हर व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और परीक्षा व्यवस्था के हर पहलू पर गहन चर्चा की गई।
              कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समन्वय की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम, हेल्पडेस्क और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी, केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
         कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे और परीक्षा की गोपनीयता तथा निष्पक्षता बनी रहे। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी उन्नति सिंह ठाकुर, जिला समन्वयक श्री पवन अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव, डीसीओ श्री प्रकाश कुमार, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा जिले के सभी सात परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महतारी वंदन KYC विवाद: ‘सभी CSC ID में KYC Enable करो, नहीं तो धरना-चक्काजाम’; CM विष्णु देव साय को अल्टीमेटम

_19 अप्रैल 2026, रायपुर_ _संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़_ *‘100 ट्रांजैक्शन’ की शर्त पर CSC परिवार में आक्रोश:* महतारी वंदन योजना का KYC CSC को दिया गया है, लेकिन CSC स्टेट टीम द्वारा केवल 100 ट्रांजैक्शन वाली CSC ID को ही KYC के लिए Authorise किया जा रहा है। इससे समस्त छत्तीसगढ़ के CSC संचालकों में काफ़ी आक्रोश है। *CM, मंत्री और कलेक्टरों को आवेदन:* संचालकों ने मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, समस्त कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ को आवेदन सौंपा है। *मुख्य मांग: हर CSC केंद्र में KYC की अनुमति:* आवेदन में मांग है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक CSC केंद्र में महतारी वंदन योजना का KYC करने की सुविधा दी जाए। अन्यथा CSC से MOU वापस लेकर Self KYC का ऑप्शन दिया जाए, क्योंकि हमने आयुष्मान कार्ड, e-श्रम कार्ड, एग्रीस्टैक जैसी हर योजना सुचारु रूप से की है। *अब अल्टीमेटम—धरना और चक्काजाम की चेतावनी:* समस्त पीड़ित CSC परिवार ने साफ कहा है—महतारी वंदन का पंजीयन, सभी क...

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

     23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।        पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।        तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना न...

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Korba Breaking-आवास योजना में 79 लाख रुपए के गबन का आरोपी कियोस्क संचालक गिरफ्तार  कोरबा जिले में गरीबों के आवास के लिए मिलने वाली राशि में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर ने 16 अप्रैल को रूमगरा निवासी कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीपीएल वर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना (पूर्व में इंदिरा आवास) के हितग्राहियों की रकम गबन करने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कम जागरूक ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए उनके खातों में आने वाली योजना की राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह उसने कुल 79 लाख रुपए का गबन किया। पुरानी राशि को 2017 में किया हड़पने का खेल – EOW के अनुसार, वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत आवंटित राशि अलग-अलग किश्तों में कोरबा जिले के ग्रामीणों के खातों में आई थी। आरोपी ने वर्ष 2017 में सुनियोजित तरीके से इन खातों को निशाना बनाते हुए रकम अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की गई...