सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विजयनगर का राशन दुकान निलंबित, राशन दुकान चलाने के इच्छुक 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन


साईंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू प्राप्त जानकारी के अनुसार, कापू क्षेत्र विजयनगर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान को प्रशासन ने अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं कि दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी, निर्धारित मात्रा से कम अनाज देना तथा समय पर दुकान नहीं खोलना जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं।

खाद्य निरीक्षक नें किया जांच

अनियमितता की जांच खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान द्वारा किया गया, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दुकान का संचालन निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि तक अस्थायी व्यवस्था के तहत आसपास की अन्य उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही हैं ।

विजयनगर की उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु निविदा जारी

कापू क्षेत्र विजयनगर की उचित मूल्य राशन दुकान के संचालन के लिए खाद्य विभाग द्वारा नई इस्तीहार जारी कर दी गई है। पूर्व संचालक का कार्यकाल समाप्त होने तथा प्रशासनिक कारणों से दुकान का संचालन रिक्त होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक स्वयं सहायता समूह, सहकारी समिति एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छ.ग.)

क्रमांक/220/खाद्य/पी०डी०एस०/2026

:: ईश्तहार ::

धरमजयगढ़, दिनांक १५/02/2026

एतद् द्वारा ग्राम पंचायत विजयनगर के सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत विजयनगर के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई0डी0-412009083 के संचालक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 16 की कंडिकाओं का उल्लंघन किये जाने के कारण उचित मूल्य दुकान संचालन संबंधी प्राधिकार पत्र को निरस्त कर दिया गया है। जिसके कारण शासकीय उचित मूल्य दुकान दुर्गापुर संचालन हेतु रिक्त है।

अतः संबंधित आ० जा० सेवा सहकारी समिति / स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा कार्यशील ऐसे महिला स्व सहायता समूह व अन्य सहकारी समितियाँ जो छ०ग० सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अधीन पंजीकृत तीन माह पुराना हो। दुकान संचालन हेतु अपना आवेदन पत्र दिनाँक 28/02/2026 तक इस कार्यालय में समूह अथवा समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि एवं बैंक खाता पास बुक की जमा राशि की प्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित दिनाँक 28/02/2026 तक प्राप्त आवेदन पत्र पर ही विचार किया जावेगा। नियत दिनाँक के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई हैं आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा पात्रता शर्तें विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाएगी। पात्र आवेदकों की जांच के बाद नियमों के अनुरूप चयन समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा। प्राथमिकता स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों एवं योग्य समितियों को दिए जाने की संभावना है। विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। चयनित संस्था/व्यक्ति को शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार राशन वितरण करना होगा तथा नियमित निरीक्षण के अधीन रहना पड़ेगा।

संवाददाता- पुरनो यादव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद चौकी खरसिया ने चोरी के अपराध में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

रायगढ़, 13 फरवरी। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।            प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ ...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या के प्रयास अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार

       रायगढ़, 14 फरवरी ।  12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।              प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।            मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश...