सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त


      रायगढ़, 6 फरवरी ।  जिले में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने युवक का किडनैपिंग का मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन तथा लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।


       घटना की रिपोर्ट कल 5 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में प्रार्थी प्रीतराम चौहान पिता रूपसिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा द्वारा दर्ज कराई गई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे गांव के ठण्डु यादव के घर के पास मौजूद था, तभी ग्राम रायकेरा के रोहित दास महंत, हलधर राठिया एवं उनका साथी राजु यादव बोलेरो वाहन से पहुंचे और जबरन हाथ पकड़कर उसे वाहन में बैठाया। तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और रायकेरा से ग्राम कया ले गए। वहां वाहन से उतारकर लकड़ी के डंडे व हाथ-मुक्कों से दोबारा बेरहमी से पिटाई की गई, आरोपियों ने प्रीतराम चौहान को आबकारी विभाग से शराब बिक्री करने वालों को पकडवाने की मुखबीरी करने के रंजीश पर गाली गलौज कर मारपीट किये और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूट लिया गया तथा रस्सी से बांधकर ग्राम कया के पास छोड़ दिया गया।



                  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में तत्काल दबिश दी गई। चंद घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को रायकेरा से पकड़ लिया गया। *गिरफ्तार आरोपी* हैं—

1. रोहित दास महंत पिता स्व. मंगल दास महंत उम्र 40 वर्ष

2. हलधर राठिया पिता अमरसिंह राठिया उम्र 30 वर्ष (दोनों निवासी रायकेरा डोंगरीपारा, थाना घरघोड़ा)

3. राजु यादव पिता स्व. उमित लाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़


          पूछताछ में आरोपियों ने गांव में शराब बिक्री करने वालों की मुखबिरी करने की रंजिश में अपहरण, मारपीट और मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की। आरोपी रोहित दास महंत से महिंद्रा बोलेरो निओ वाहन क्रमांक CG-13-BD-8475, आरोपी हलधर राठिया से लूटा गया ओप्पो मोबाइल (कीमत करीब ₹10,000) तथा आरोपी राजु यादव से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया। लूट की पुष्टि होने पर प्रकरण में *धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी* गई है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


          इस त्वरित कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक तथा आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं स्थानीय   कालिया गुप्ता की अहम भूमिका रही।


एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त अल्टीमेटम—कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं 


      मारपीट, अपहरण व लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे आरोपियों से रायगढ़ पुलिस सख्ती से निपटेगी । जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमुना पुलिया पर अनियंत्रित कार टकराई, चार युवक घायल

लैलूंगा। विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम जमुना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर जमुना पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार कार को सुनील यादव चला रहा था तथा उसके साथ तीन अन्य युवक सवार थे। देर रात पुलिया से टकराने के बाद कार उछल गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है।

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 फरवरी तक

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम लिबरा (होर्रोगुडा) में श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव का पावन एवं भव्य आयोजन आगामी 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कथा के दौरान व्यास पीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास, भागवत गौरव, श्रद्धेय लाडली रुचिता तिवारी जी विराजमान होकर अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुजनों को संगीतमय कथा का दिव्य रसास्वादन कराएंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालुजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम होर्रोगुडा एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक: समस्त ग्र...

जैतपुर सरपंच को पीडीएस दुकान दिलाने के नाम ठगी*तेजकुमार उर्फ पप्पू साहु पर जैतपुर सरपंच से 20 हजार की ठगी का आरोपदुकान संचालक नाम ट्रांसफर के लिए डीएम/एसडीएम को चार्ज देने की बात कहकर नकद वसूली

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन बिलाईगढ़ से जुड़े ऑपरेटर तेजकुमार उर्फ पप्पू साहू पर जैतपुर के सरपंच से राशन दुकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये नकद लेने का आरोप है। सरपंच के कथित बयान के अनुसार सितंबर 2025 में आरोपी ने यह कहकर राशि ली कि दुकान ट्रांसफर/सोसायटी को दूसरे के नाम करने हेतु डीएम/एसडीएम को चार्ज देना पड़ेगा, जिसके बाद दुकान आबंटित हो जाएगी। आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो दुकान का आबंटन हुआ और न ही राशि लौटाई गई। दुकान की स्थिति पूछने पर “आज-कल हो जाएगा” कहकर लगातार टालमटोल करता रहा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण दुकान का आबंटन पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया के तहत होता है—जिसमें विज्ञापन, आवेदन, पात्रता जांच, समिति की अनुशंसा और सक्षम अधिकारी का अंतिम आदेश शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन अवैध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रकरण धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आएगा, जिसमें आपराधिक प्रकरण, विभागीय जां...